घर में मचा कोहराम, परिजनों का रो रोकर बूरा हाल, शहर में शोक
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
अभी तो रामनवमी बीती ही है। हर घर की तरह वह घर भी मातारानी की पूजा में सक्रिय था। पुत्र तो शहर के बड़े पूजा समारोह में सक्रिय था। लेकर शाम सुबह में ही गारजियन के जीवन का ही पटाक्षेप हो गया। पूरे शहर में शोक की लहर फैल गई। हर गली में मातम पसरा है। कहां क्या हुआ आइए आपको इस खबर के जरिए बताते हैं।
गढ़वा-रंका मुख्य मार्ग पर पूरनचंद चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के साईं मोहल्ला निवासी नागेंद्र प्रसाद सिन्हा के रूप में हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेंद्र प्रसाद सिन्हा अपने घर से टंडवा की ओर एक स्कूल में किताबें पहुंचाने मोटर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान पूरनचंद चौक के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर टीम दौलत के सदस्य सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। बताया गया कि नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, टीम दौलत के अहम सदस्य विवेक कुमार सिन्हा के पिता थे। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक और चालक को कब्जे में लेकर थाना ले आई। वहीं दूसरी ओर परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।