कार्यकर्ताओं की ताकत से लड़ना है चुनाव: जिलाध्यक्ष


आशुतोष रंजन
गढ़वा

गढ़वा ज़िला कांग्रेस कमिटी द्वारा संगठन सशक्तीकरण को लेकर एक बैठक ज़िला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई,बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ईo ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने किया,उक्त बैठक में नेताओं ने संगठन के बावत क्या कहा,आइए आपको बताते हैं।

कार्यकर्ताओं की ताकत से लड़ना है चुनाव: – बैठक में मौजूद लोगों से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक़ अंसारी ने कहा की आज संगठन सशक्तीकरण को लेकर ज़िला के तमाम प्रखंड अध्यक्ष,सभी प्रखंड प्रभारी,20 सूत्री समिति के अध्यक्ष एवं ज़िला कमिटी के पदाधिकारियों की एक बैठक की गई,कहा की आगामी लोकसभा और विधानसभा दो दो चुनाव होना है,इसलिय पार्टी के सभी पदाधिकारी कमर कस लें,और पंचायत एवं बूथ स्तर तक कमिटी पंद्रह अगस्त तक बना कर तैयार कर लें,साथ ही उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओं की ताकत से लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

चुनाव फतह के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता: – बैठक में मुख्य रूप से शिरकत कर रहे प्रदेश सचिव प्रभात दुबे उर्फ बड़ू दुबे ने कहा की लोकसभा और विधानसभा चुनाव के निमित कार्यकर्ता तैयार रहें,कांग्रेस का जो पारम्परिक सीट है वहाँ कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी,कार्यकर्ता गांव गांव जाएं और पार्टी की नीति और सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराएं।

भाजपा का झूठ अब हो चुका है बेनकाब: – पूर्व प्रदेश सचिव सुरेंद्रनाथ तिवारी ने कहा की राहुल गांधी की ओर देश की जनता उम्मीद वाली नज़रों से देख रही है,भाजपा का झूठ अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है।

महंगाई से त्रस्त है जनता: – इस मौक़े पर वरिष्ठ कांग्रेसी उदय नारायण तिवारी ने कहा की यहां दो विचारधारा की लड़ाई है,एक गोडसे की और एक गांधी की,आज भाजपा सरकार में सभी लोग महंगाई से त्रस्त हैं,लेकिन सरकार सोई हुई है,इसका ज़वाब इस बार लोकसभा में जनता देगी।

ये भी रहे मौजूद: – बैठक में पूर्व प्रदेश सचिव बाबर खान,जिला उपाध्यक्ष शैलेश चौबे,राम करेश चौबे,शिव प्रसाद गुप्ता,ज़िला प्रवक्ता अभय नारायण श्रीवास्तव,ज़िला महासचिव त्रिपुरारी सिंह,राजू ठाकुर,ओम प्रकाश चौबे,डॉक्टर परवेज़ आलम,अच्युतानंद त्रिपाठी,ज़े खान,भवनाथपुर 20 सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव बैठा,ख़रौंधी 20 सूत्री अध्यक्ष राजेश बैठा,डंडई 200सूत्री अध्यक्ष कयामुद्दीन अंसारी,केतार 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह खरवार,ज़िला सचिव दिवाकर चौबे,मानिक राम,आसिफ़ खान,भोला राम,गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष योगेन्द्र चौबे,रंका प्रखंड अध्यक्ष बृजेंद्र चौधरी,मेराल अध्यक्ष मोती राम,डंडई अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह,बरडिहा अध्यक्ष रत्नेश शाह,रमना अध्यक्ष मंसूर अंसारी,कांडी अध्यक्ष झरी प्रसाद,धुरकी अध्यक्ष अरबिंद यादव,नगर उंटरी अध्यक्ष संजय प्रसाद,चिनिया अध्यक्ष अमनूल्लाह,युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष अभिजीत कमल,एन एस यू आइ के ज़िला अध्यक्ष पीयूष चौबे,ज़फ़र एकबाल,उमेश त्रिपाठी,सत्येंद्र कोरवा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।