डीसी और एसडीएम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

डीसी और एसडीएम ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : सोमवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर एवं एसडीएम संजय कुमार ने गढ़वा शहर के अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन आज के युवाओं के लिए एक अद्वितीय प्रेरणा है। उनके व्यक्तित्व से हमें यह सीखने को मिलता है कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो किसी भी प्रकार की असमानता को समाप्त कर एक समतामूलक समाज की स्थापना कर सकती है। उन्होंने जिले के नागरिकों से डॉ. अंबेडकर के बताए गए आदर्शों पर चलने की अपील की। इस दौरान कई कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media