पाकिस्तानियों वापस जाओ, हेमंत सोरेन हाय हाय के नारों के साथ भाजपा ने निकाली रैली

पाकिस्तानियों वापस जाओ, हेमंत सोरेन हाय हाय के नारों के साथ भाजपा ने निकाली रैली

झारखंड से पाकिस्तानियों को बाहर निकालने की भाजपा ने मांग की



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के नेतृत्व में चिनियां रोड से समाहरणालय तक पाकिस्तानियों को झारखंड से बाहर निकालने को लेकर जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त गढ़वा को मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी वापस जाओ.. हेमंत सरकार हाय हाय सहित अन्य कई नारे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड से हेमंत सरकार ने अबतक पाकिस्तानी लोगों को बाहर निकालने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं किया है इससे हेमंत सरकार की स्थिति देश हित में दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने देश के सभी मुख्यमंत्री को पाकिस्तान से आए हुए नागरिकों को चिन्हित कर कारवाई करने को कहा है। लेकिन झारखंड सरकार ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया। जिस तरह से पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन ने पहलगाम में नागरिकों की निर्मम तरीके से हत्या किया है इससे पाकिस्तान का चेहरा उजागर हो चुका है। अगर झारखंड सरकार पाकिस्तानियों को झारखंड से बाहर निकालने में देर करती है तो भाजपा कार्यकर्ता देशहित में मौन नहीं रहेंगे। सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, विनय चौबे, विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, उमेश कश्यप, रामाशीष तिवारी, धनंजय गौड़, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, ब्रजेश उपाध्याय, अरविंद तुफानी, विकास तिवारी, लक्ष्मण राम, जितेंद्र चंद्रवंशी, अंकित तिवारी, अलख निरंजन, टिंकू गुप्ता, रितेश दुबे, मनोज ठाकुर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media