दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
गढ़वा : कसौधन समाज के सदस्य विवेक कश्यप ने आज अपने पिताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर गढ़वा ब्लड बैंक में पत्नी के साथ रक्तदान करके पिता को श्रद्धांजलि दी। विवेक कश्यप का 14 वा और उनकी पत्नी अर्चना कश्यप का यह 4 था रक्तदान था। हर समय विवेक कश्यप व उनकी पत्नी जरूरतमंदों को रक्त 🩸 उपलब्ध कराते हैं। समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि समाज के सदस्य उच्च सोच रखते हैं। आज अपने पिता को विवेक कश्यप के द्वारा सच्ची श्रद्धांजलि दी गयी।
इनके रक्त से किसी को जीवन दान मिलेगा। कसौधन समाज के द्वारा हर जरूरतमंद को रक्त उपलब्ध कराया जाता है। रक्त की कमी से किसी की मृत्यु न हो ऐसी कोशिश की जाती है। इस मौके पर महिला समाज की अध्यक्ष कंचन कश्यप, शोभा कश्यप, ममता कश्यप, गूंजा कश्यप, इंदू कश्यप, नव्या कश्यप, वंशिका कश्यप, समाज के उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, संतोष कश्यप, राजीव कश्यप आदि उपस्थित थे।