82689 वादों का किया गया निष्पादन
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज गढ़वा: व्यवहार न्यायालय गढ़वा एवं अनुमण्डलीय व्यवहार न्यायालय, नगर उंटारी में दिनांक 10 मई 2025 को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के द्वारा वर्ष की द्वितीय “राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष, झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा ऑनलाईन माध्यम से किया गया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश –सइ– अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा नलिन कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय के० के० झा. अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय प्रभात कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय शिवनाथ त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार पाण्डेय एवं अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा कुमार विपुल ने यह बताया कि आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए कुल 23 पीठ का गठन किया गया। जिसमें गढ़वा न्याय मण्डल के व्यवहार न्यायालय गढ़वा में कौशल किशोर झा – 2 प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, दिनेश कुमार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- प्रथम – सह – विशेष न्यायाधीश पोक्सो कोर्ड, गढ़वा, प्रभात कुमार शर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश- द्वितीय शिवनाथ त्रिपाठी, जिला एवं सत्र न्यायाधीश – तृतीय आशुतोष कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – चतुर्थ, मो० नसीर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, कुमार विपुल अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद दण्डाधिकारी, न्यायिक दण्डाधिकारी अनुलिका कुमार अनुमण्डल – न्यायिक दण्डाधिकारी मोनिका प्रसाद, न्यायिक दण्डाधिकारी अभिनव त्रिपाठी मुंसफ़ – सह न्यायिक – दण्डाधिकारी महेन्द्र पंडित – न्यायिक दण्डाधिकारी विनोद कुमार गुप्ता अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत गढ़वा प्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष, उपभोवता फोरम, गढ़वा एवं अनुमण्डल व्यवहार न्यायालय, नगर उंटारी में संजय कुमार सिंह-अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश – प्रथम, मनोज कुमार त्रिपाठी जिला एवं सत्र न्यायाधीश – द्वितीय अरविन्द कच्छप – अवर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राकेश रौशन – न्यायिक दण्डाधिकारी कमलेश बेहरा- न्यायिक दण्डाधिकारी आलोक ओझा – न्यायिक दण्डाधिकारी शैलेन्द्र नपित न्यायिक दण्डाधिकारी रहे ।



आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय के द्वारा कुल 42 वादों का निपटारा किया गया। सबसे खास बात यह रही कि प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय के प्रयास से कुल 42 वादों में से 22 मामलों में पारिवारिक संस्था को बचाया जा सका तथा परिवारों को पुनः संयोजित कर घर भेजा गया।
आज का राष्ट्रीय लोक अदालत काफी सफल रहा। जिसमें बैंक से संबंधित 131 वाद, आपराधिक शमनीय (कम्पाउण्डेबल) के 125 वाद, बिजली से संबंधित 236 वाद, मोटरवाहन अधिनियम के तहत 06 वाद, कुटुम्ब न्यायालय से 42 वाद, स्थायी लोक अदालत से 25 वाद विभिन्न अनुमण्डलों, उपभोवता रेवेन्यू तथा अन्य विभागों से 82558 बाद कुल 82689 वाद का निष्पादन आज के राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया। जिसमें कुल 1.22.02.746 /- रूपये (एक करोड़ बाईस लाख दो हजार सात सौ छयालिस रूपये मात्र) राजस्व की वसूली हुई तथा कुल 16.93,74,251 /- रूपए (सोलह करोड़ तिरानवे लाख चौहतर हजार दो सौ इक्यावन रूपये मात्र) विभिन्न योजनाओं में लाभुकों को वितरित किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायालयकर्मी पी० एल० वी० एवं प्रशासन का भी सराहनीय योगदान रहा।