वृक्ष लगाने से आपका आने वाला कल सुनहरा रहेगा : उमेश

वृक्ष लगाने से आपका आने वाला कल सुनहरा रहेगा : उमेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल भाजपा ने पार्टी कार्यालय में किया वृक्षारोपण



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पिंडरा में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से दिशा के सदस्य वरिष्ठ नेता भोला चंद्रवंशी, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय चौबे आदि उपस्थित थे। भोला चंद्रवंशी ने कहा कि हर व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में वृक्ष लगायेंगे तो घर में एसी लगाने से बचेंगे। विनय चौबे ने कहा ग्लोबल वार्मिंग को संतुलित करने के लिए पेड़ लगाना ज़रूरी है। पेड़ सुरक्षित है तभी हम सब सुरक्षित हैं। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि स्वच्छ जीवन जीने के लिए हर नागरिक को पेड़ लगाना चाहिए। आपका आने वाला कल सुनहरा रहेगा। पेड़ लगाने पर आपको ऑक्सीज मिलेगा। आम जनता से आग्रह है कि हर शुभ कार्य व पुण्यतिथि पर पेड़ लगाने का संकल्प लेने की जरूरत है। इस मौके पर
अवार्ड संस्था के सचिव सुरेंद्र दुबे, टिंकु गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पटवा, संतोष कश्यप, देवेन्द्र गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, विशाल गुप्ता, पंकज चंद्रवंशी, सुदामा महतो, नरजू राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे। अंत में सबों को विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई दी गई।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media