मोदी के 11 साल बेमिसाल, को लेकर प्रदर्शनी व प्रेस मीट का आयोजन
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा
भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, विकसित भारत को लेकर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन व प्रोफेशनल मीट प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गीत के साथ की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देशहित में ऐतिहासिक काम किया है। उनका स्वर्णिम कार्यकाल रहा है। कार्यक्रम के प्रभारी पांकी विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रहित में अपना योगदान दिया है। मोदी सरकार ने राम मंदिर, धारा 370 जैसे मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश में विकास की नयी लकीर खींचने का काम किया है। गरीबों के मसीहा बनकर देशहित में काम किया है। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का काम किया है। मोदी सरकार ने पुरे देश में सड़क का जाल बिछा दिया। जिसकी विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका है। गरीबों के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई हैं। जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है। बिजली, पेयजल, सड़क, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में केन्द्र सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेन्द्र दुबे, बिनय चौबे, विनोद तिवारी, कैलाश कश्यप, डॉ पातंजलि केशरी, उत्तम पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, अद्याशंकर पाण्डेय, टिंकू गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, बलराम यादव, रुपू महतो, उमेश कश्यप, ओमप्रकाश दास, सच्चिदानंद तिवारी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, देवेन्द्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अनसाद बाबु, कंचन पाण्डेय, राजेश यादव, बिरेंद्र जायसवाल सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

