इंदिरा गांधी रोड में चली गोली, युवक घायल

इंदिरा गांधी रोड में चली गोली, युवक घायल

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


आज फिर जिला मुख्यालय के एक बिजी रोड में गोली चली। जिससे एक युवक घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। गढ़वा शहर के व्यस्ततम इलाके इंदिरा गांधी रोड में सोमवार की शाम गोली चलने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान इंदिरा गांधी रोड मोहल्ला निवासी मनोज कुमार केशरी के 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार केशरी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे तुरंत परिजनों द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजा कुमार केशरी शाम के समय अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान मोहल्ले के ही मुन्नू केशरी ने वहां आकर अचानक उस पर गोली चला दी। गोली राजा के बाएं तरफ पेट में जा लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग घायल को अस्पताल पहुंचाने में जुट गए। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, राजा और मुन्नू केशरी के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी पुराने विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई है। थानेदार बृज कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media