हेमंत ने आदिवासियों पर चलवाई गोली

हेमंत ने आदिवासियों पर चलवाई गोली

भाजपा ने सीएम का पुतला फूंका


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा


भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम के दौरान हेमंत सरकार मुर्दाबाद.. हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो… आदिवासीयों पर अत्याचार बंद करो। भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि भोगनाडीह में आदिवासी लोगों पर प्रशासन ने हेमंत सरकार के इशारे पर जमकर लाठियां बरसाईं व आंसू गैस के गोले बरसाए गए। इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार गरीब आदिवासी लोगों को कुचलने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में झारखंड की जनता ऐसे निकम्मी तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है। हेमंत सरकार पार्ट टू बनने के बाद तानाशाह हो चुकी है। प्रशासन के दम पर जनता की आवाज को दबाने में हेमंत सरकार लगी हुई है। सत्ता के अहंकार में चूर हो चुके हेमंत सरकार को आदिवासी समाज उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हो चुका है। भोगनाडीह सिद्धों कान्हो आंदोलन का प्रमुख स्थान है। हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को बाधित करने के उद्देश्य से हेमंत सरकार ने प्रशासनिक डंडे के दम पर आंदोलन को कुचलने का काम किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता बिनय चौबे, अरविंद तुफानी, उदय कुशवाहा, ब्रजेश उपाध्याय, टिंकू गुप्ता, संजीव तिवारी, सुरेन्द्र राम, चंचल कुमार, अनवर शाह, संजय ठाकुर, कैलाश कश्यप, अनशाद बाबु, मिथलेश तिवारी, खुर्शीद आलम सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media