आईपीएस रीष्मा रमेशन ने महिलाओं के साथ गाया रोपनी का पारंपरिक गीत भी
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
झारखंड की लेडी सिंघम पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार को धान की रोपनी की। एसपी आवास परिसर में धान की छोटी क्यारी मौजूद है। जिसमें एसपी रीष्मा रमेशन ने धान की रोपनी की। धान की रोपनी के दौरान एसपी ने अन्य महिलाओं के साथ रोपनी का पारंपरिक गीत भी गाया।
दरअसल पलामू एसपी आवास परिसर में मौजूद छोटे से खेत मे कई पारंपरिक खेती होती है। आवासीय परिसर में धान और गेंहू की पैदावार भी होती है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी एसपी ने खुद धान की रोपनी की हो। इस दौरान उन्होंने पारंपरिक गीत भी गाया।
आईपीएस रीष्मा रमेशन 2023 में पलामू एसपी के पद पर तैनात हुई थीं। रीष्मा रमेशन केरल की रहने वाली हैं। रीष्मा रमेशन तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी मानी जाती है। उनके नेतृत्व में पहली बार पलामू में नक्सल हिंसा मुक्त विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव हुआ है। शांतिपूर्वक लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव कराने के लिए पलामू एसपी रीष्मा रमेशन को चुनाव आयोग द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि आवासीय परिसर में धान की रोपनी में उन्होंने सहयोग किया है। दअरसल पलामू के इलाके में बारिश थमने के बाद धान की रोपाई शुरू हुई है। पिछले एक महीने से जारी बारिश के कारण कई इलाकों में धान की रोपनी शुरू नहीं हुई थी। धान का बिचड़ा तैयार होने के बाद सभी इलाकों में धनरोपनी की शुरुआत हुई है। पलामू में 2025 में 52000 हेक्टर में धान की रोपनी का लक्ष्य रखा गया है।
