दिशोम गुरू का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात

दिशोम गुरू का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात
इनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं : मिथिलेश ठाकुर
 
 

दिवंगत आशुतोष रंजन
 
प्रियरंजन सिन्हा 
बिंदास न्यूज, गढ़वा
 
 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिशोम गुरू शिबु सोरेन के निधन पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। संवेदना व्यक्त करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि हम सबों के बीच से दिशोम गुरू का जाना झारखंड के लिए गहरा आघात है। उनके निधन से हुए क्षति की पूर्ति कर पाना संभव नहीं है। 

श्री ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरू ने अपना सब कुछ न्योछावर कर झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी। अंततः इस लड़ाई में उनकी जीत हुई। आज उन्हीं के दम पर झारखंड राज्य खड़ा है। झारखंड ही नहीं पूरा देश युगों युगों तक दिशोम गुरू शिबु सोरेन को याद रखेगा। उनके निधन से देश ने महान क्रांतिकारी नेता खो दिया है। दिशोम गुरू ने लड़कर झारखंड राज्य लिया, अब अलग झारखंड के सपने को उनके पुत्र हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरा किया जा रहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि आज झारखंड में बहुत बड़े खालीपन का एहसास हो रहा है। उनके निधन से झारखंड को जो क्षति हुई है, उसका शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। श्री ठाकुर ने कहा कि भगवान अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान दें।
Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media