कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल किया जाएगा शिफ्ट

कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल किया जाएगा शिफ्ट

20 से अधिक घटनाओं का है आरोपी



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


कुख्यात डॉन सुजीत सिन्हा को पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल सुजीत सिन्हा चाईबासा जेल में है। आईजी कारा के निर्देश पर सुजीत सिन्हा को पलामू में शिफ्ट किया जाना है। सुजीत सिन्हा पलामू के रेड़मा का रहने वाला है। झारखंड के कई जिलों में सुजीत सिन्हा पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है।

उस पर अकेले पलामू में ही 20 से अधिक आपराधिक घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। सुजीत सिन्हा हाल के दिनों में कई मुकदमों में बरी भी हुआ है। उसको पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने संबंधी आदेश के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने सुजीत सिन्हा के पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए जाने के आदेश की पुष्टि की है।

दरअसल पलामू सेंट्रल जेल में पहले से भी कई कुख्यात अपराधी और नक्सली बंद हैं। पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का टॉप कमांडर दिनेश गोप भी पलामू सेंट्रल जेल में बंद है। सुजीत सिन्हा के खिलाफ एनआईए भी जांच कर रही है।

पलामू में रेलवे के फ्रेट कॉरिडोर निर्माण स्थल के साथ नेशनल हाइवे कंस्ट्रक्शन साइट पर भी हमला करने का आरोप है। सुजीत सिन्हा पर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़, पलामू समेत कई इलाकों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने और गिरोह को चलाने का आरोप है।

पिछले एक वर्ष में पलामू पुलिस ने सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े हुए एक दर्जन से भी अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़ने के आरोप में यूपी और छत्तीसगढ़ से भी शूटर गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media