दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज़, गढ़वा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में साफ सफाई का कार्य किया गया। साथ ही महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर स्थल पर तिरंगा झंडा लगाया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्ड में तिरंगा वितरण किया जा रहा है। लोगों के घर पर तिरंगा लगाया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सभी कोई मिल जुलकर देश के विकास में अपना योगदान दें। आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ज़रूरत है। भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि आज भारत का पूरे विश्व में अग्रणी देश में गिनती होता है। भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर पर है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरा भारत हर क्षेत्र में विकसित है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो, भाजपा नेता विनय चौबे, डॉक्टर पतंजलि केसरी, जयंत पांडेय, संजय ठाकुर, दिनेश कुशवाहा, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद, विशाल गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो कहा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है सभी को मिल जुलकर देश के विकास में अपना योगदान दें एवं आने वाला समय में भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की ज़रूरत है । भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा आज भारत पूरे विश्व में अग्रणी देश में गिनती होता है । भारत की अर्थव्यवस्था चौथे न पर है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में पूरा भारत हर क्षेत्र में विकसित है ।

