36वें दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए जय भवानी संघ का चुनाव संपन्न

36वें दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए जय भवानी संघ का चुनाव संपन्न

अमन अध्यक्ष व अर्णव बने सचिव



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


वर्ष 2025 के लिए जय भवानी संघ गढ़वा 36 वां दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने जा रहा है। स्थानीय संगत मोहल्ला के शिव मंदिर के प्रांगण में जय भवानी संघ की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें संघ के संयोजक मुरली श्याम सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संरक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान पूर्व के आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। जय भवानी संघ अपने स्थापना के भव्य आयोजन की तैयारी कर रहा है। इस वर्ष का अध्यक्ष अमन कुमार कश्यप को बनाया गया। जबकि सचिव अर्णव आनंद, कोषाध्यक्ष विशाल कांस्यकार, उप कोषाध्यक्ष अतुल कश्यप, उपाध्यक्ष प्रिंस कांस्यकार, मयंक सोनी, अविनेस सोनी, किशन राज, हर्षित सोनी, मंत्री सौरव कांस्यकार, सुमन कांस्यकार, अनमोल सोनी, नेपाली सोनी, क्रिस केशरी, संगठन मंत्री मोहित मोदनवाल, चंदन मालाकार, पीयूष सोनी, कार्यालय मंत्री छोटू कुमार, रोहन कुमार, दीपक कश्यप व काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे। इनमें लकी कुमार, रिशु कुमार, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार छोटू अनिल कुमार सोनी उमेश कुमार भैया भोला गुप्ता विनय कांस्यकार सहित काफी संख्या में पूर्व सदस्य भी उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media