राज्य सरकार के कार्यकलाप के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

राज्य सरकार के कार्यकलाप के विरोध में भाजपा ने किया धरना प्रदर्शन

सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर, आदिवासियों की खेतिहर जमीन पर रिम्स टू के निर्माण का जमकर विरोध किया



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में आक्रोश प्रदर्शन किया गया। आदिवासी नेता सूर्या हांसदा के फर्जी एनकाउंटर, गरीब आदिवासियों की खेतिहर जमीन पर रिम्स टू के निर्माण के विरोध में गढ़वा प्रखंड कार्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया एवं राज्यपाल के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को मांग पत्र सोपा गया। इस कार्यक्रम के प्रभारी मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, पूर्व सांसद घूरन राम, जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो उपस्थित थे। भानु प्रताप शाही ने कहा कि राज्य की स्थिति भयावह है। आए दिन आदिवासियों की हत्या, बलात्कार, उनके जमीन को लूटने का कार्य किया जा रहा है। यह सरकार आदिवासियों का हितैषी कहती है। लेकिन दूसरी ओर उनका ही दोहन व शोषण किया जा रहा है। पूर्व सांसद घूरन राम ने कहा कि यह सरकार सिर्फ चुनाव के समय घोषणा करने वाली सरकार है। आज लोगों को मूलभूत सुविधा से भी वंचित रहना पड़ रहा है। मईयां सम्मान के नाम पर इन्होंने वोट लिया और कितने मईया का नाम काटा गया। सूची से जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि अच्छी बारिश होने के कारण किसान अच्छी फसल की सोच रखे हैं। उनके खेत में फसल लहलहा रही है। लेकिन यह सरकार उन किसानों को भरपूर मात्रा में यूरिया खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। दूसरी ओर यूरिया खाद 260 रुपया में सरकार को देना है और गरीब किसान ₹800 बोरी खरीदने को विवश है। मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। बिना घूस दिए किसी का भी कार्य नहीं हो रहा है। पदाधिकारी के द्वारा आम जनता के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इस सरकार में व्यवसायी परेशान है। मोदी सरकार के नेतृत्व में जीएसटी कम करके एक बहुत बड़ा तोहफा व्यवसाईयों को देने का काम किया और आम जनता को इससे राहत मिलेगी। हमारा भारत विकास की ओर अग्रसर होगा। दशहरा और दिवाली का बहुत बड़ा सौगात देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा दिया गया। आज जीएसटी कम होने से विपक्ष के मुंह पर तमाचा लगने का कार्य हुआ है। वोट चोरी का इल्जाम लगाने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के द्वारा ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर उनके मुंह पर ताला लगा हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेता ओम प्रकाश केशरी, विनय चौबे, जितेंद्र चन्द्रवशी, विनोद चंद्रवंशी, ब्रजेश उपाध्याय, धनजय गोंड, प्रमोद, विकास तिवारी, चौबे जयंत पांडे, अरविंद तूफानी, सतेंद्र सोनी, विशाल गुप्ता, सुरेंद्र राम, सुरेश अग्रवाल, रामसरीख चंद्रा व अन्य भाजपा नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media