स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ जैसे अभियान से ही देश बढ़ सकता है आगे : रीतेश

स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ जैसे अभियान से ही देश बढ़ सकता है आगे : रीतेश

डंडा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भाजपा डंडा मंडल से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डंडा मंडल अध्यक्ष नंदु चौधरी ने की। कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत लोकल फाॅर वोकल के तहत लोकल बने हुए सामान का उपयोग करने के लिए लोगों को संकल्प दिलाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान 25 दिसंबर पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती तक चलेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को लेकर समाज में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए समाजिक संगठन शैक्षणिक संस्थानों जनप्रतिनिधि के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों में इस अभियान को बड़े पैमाने पर गांव शहर हर जगह पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भर भारत तभी बनेगा जब लोकल सामान का अधिक से अधिक उपयोग किया जाएगा। अब वह समय आ गया है कि जब लोकल सामान का उपयोग कर देश राष्ट्र को समृद्धशाली बनाया जाए। आत्मनिर्भर भारत जब बनेगा तो रोजगार का भी सृजन होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जो सामान पहले विदेश से आयात होता था। वह सामान अब भारत में बनना शुरू हो चुका है। देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ जैसे अभियान से ही देश आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प सेमिनार कार्यक्रम के तहत काॅलेज स्कूल कोचिंग सहित विभिन्न संस्थानों में आत्मनिर्भर भारत पर कविता निबंध चित्रकला सहित अन्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग हर घर तक जाएंगे। इस दौरान अनेकों तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता मुखिया प्रतिनिधि यदु चौधरी, आकाश चौधरी, प्रेम चौधरी, जितेन्द्र चौधरी, नारायण चौधरी, बुधन चौधरी, उदितनाथ चौधरी, बबन चौधरी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media