भाजपा ने सदर अस्पताल परिसर में हेमंत सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

भाजपा ने सदर अस्पताल परिसर में हेमंत सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन

चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ाने का किया तीव्र विरोध



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में हेमंत सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कुछ दिनों पूर्व चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया था। जिसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन के तहत धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए दोषी लोगों पर कठोर कार्रवाई एवं व्यवस्था में सुधार की मांग किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था फेल हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री के नेतृत्व में कमीशनखोरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सरकारी अस्पताल में लूट के कारोबार के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है। भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में लूट की पुरी छूट है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कार्यकाल में अस्पतालों की हालत बेहद गंभीर है। झामुमो सरकार जनता के लिए घातक है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि झामुमो सरकार में माफिया राज चल रहा है। आखिर जांच व्यवस्था फेल होने के कारण ही चाईबासा में बच्चों को एचआईवी पॉजिटिव रक्त चढ़ा दिया गया। भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा नेता राजकुमार मधेशिया ने कहा कि थैलेसीमिया पिड़ित बच्चों के जीवन के साथ खेलने वाले को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
कार्यक्रम को रामशीष तिवारी, धनंजय गौड़, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, टिंकु गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप एवं धन्यवाद ज्ञापन रुपु महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, अभिषेक कश्यप, ओंकार तिवारी, नवीन जायसवाल, जयंत पाण्डेय, पार्वती सिंह, रामसरीख चंद्रा, नसरुद्दीन अंसारी, मनीष गुप्ता, परीक्षित तिवारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media