सांसद ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री से पलामू एवं गढवा के समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार तथा क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों के निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

सांसद ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री से पलामू एवं गढवा के समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार तथा क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों के निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की

मंत्री नितिन गडकरी ने सहमति व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिया कार्रवाई का आदेश



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन के कार्यालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीण राष्ट्रीय राजमार्गो की प्रगति, पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत दोनों जिलें क्रमशः पलामू एवं गढवा के समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार तथा क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों के निर्माण से जुड़े कई विषयों पर विस्तृत चर्चा किया एवं परियोजनाओं के निर्माण की मांग की। परियोजनाओं के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल करने का अनुरोध किया है। उक्त परियोजनाएं निम्नलिखित हैः-

  1. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 98) के सीलीदाग से पड़वा मोड़ तक 22 कि0मी0 सड़क का फोरलेन निर्माण। विदित है कि सीलीदाग से हरिहरगंज तक फोरलेन सड़क का निर्माण हो चुका है।

  2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-343 का गढवा फोरलेन बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग – 39) से रामानुजगंज (झारखंड/छत्तीसगढ़ सीमा) तक लगभग 50 कि0मी0 सड़क का फोरलेन निर्माण।

  3. गढ़वा मझिआंव मोड़ से कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पडुका ब्रिज (झारखंड/बिहार सीमा) तक लगभग 40 कि0मी0 सड़क का फोरलेन निर्माण।

  4. राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (कर्माकला, छतरपुर बाईपास) से डक्त्-127 के समानांतर नई फोरलेन सड़क, जपला फोरलेन बाईपास, देवरी कला (हुसैनाबाद झारखंड) एवं देवीपुर (नौहट्टा बिहार) को जोड़ने वाली सोन नदी पर पुल सहित सड़को का निर्माण, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-119 से जुड़ेगी। उक्त परियोजना के निर्माण हेतु पीएम गति शक्ति योजना में सम्मिलित किया जा चुका है।

  5. राँची से वाराणसी कॉरिडोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-39 के सेक्शन-3 में भोगू से शंखा तक डालटनगंज फोरलेन बाईपास का कार्य निर्माणाधीन है। उक्त सड़क में तीन महत्वपूर्ण स्थानों क्रमशः पोखराहा (डालटनगंज से पांकी मुख्य मार्ग), जोंड़ (डालटनगंज बैरिया से पाटन मुख्य सड़क) एवं सिंगरा में ‘ब्लैक स्पॉट्स’ के रूप में उभर चुके हैं जहाँ दुर्घटनाओं की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। उक्त स्थानों पर फोरलेन बाईपास अत्यधिक व्यस्त और भीड़भाड़ वाले पथ निर्माण विभाग की सड़कों को क्रॉस करता है। भारी वाहनों, दोपहिया वाहनों, स्कूली वाहनों एवं स्थानीय आवागमन से ये सड़क हमेशा व्यस्त रहता हैं। उक्त स्थानों पर ‘ब्लैक स्पॉट्स’ एवं NHAI के द्वारा फ्लाईओवर का निर्माण।

उपरोक्त मांगों पर मंत्री जी ने सहमति व्यक्त करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निदेश दिया है। इन परियोजनाओं के निर्माण होने से पलामू एवं गढ़वा के विकास, कनेक्टिविटी और बुनियादी संरचना के साथ-साथ आवगमन सुगम होगा।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media