![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोगों को भाजपा पर टिप्पणी छोड़कर खुद के गिरेबान में झांकना चाहिए। गढ़वा में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर पेयजल मंत्री रहते हुए पेयजल समस्या दूर नहीं कर पाए। वहीं झामुमो के तथाकथित लोग विकास का झूठा ढिंढोरा पीट कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि झामुमो के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर रांची में द फॉलोअप के कार्यक्रम में बोले कि गढ़वा में खूब विकास हुआ। लोगों को रोजगार मिला। जो सीधे जनता को गुमराह किया जा रहा है। पूर्व मंत्री के कार्यकाल में बाहर से मजदूर व ठेकेदार आ कर काम करते थे। छोटा छोटा काम के लिए भी गढ़वा के लोगों को याचक बनकर खड़ा रहना पड़ता था। गढ़वा के लोग को सब याद है। उन्होने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में गढ़वा की जनता को प्रताड़ित किया गया है। यह बात जनता भूली नहीं है। बल्कि पूर्व मंत्री अपने कार्यकाल में गढ़वा पलामू के लोकल लोगों को कर्मचारी भी नहीं रखे थे। पूर्व मंत्री के कार्यकाल में घंटाघर सहित अन्य कुछ सरकारी बिल्डिंग बना है। जिसमें जनता को क्या लाभ हुआ। पेयजल मंत्री रहते हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों को शुद्ध पेयजल तक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोगों को भाजपा के आंतरिक सांगठनिक मामले को छोड़कर अपने कृत्यों को देखना चाहिए। झामुमो सरकार में जनता बालू पानी के लिए तरस रही है। किसी विभाग में फंड नहीं है। ठेकेदार का बकाया पैसा हेमंत सरकार नहीं दे पा रही है। वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन तक हेमंत सरकार देने में सक्षम नहीं है। गढ़वा में जनता से लेकर अधिकारी पदाधिकारी तक सरकार को ही कोसने में लगे हुए हैं। झामुमो के लोग भाजपा को छोड़ खुद के अंदर झांकें।







