मईंयां सम्मान के पैसे के लिए की गई हत्या में 8 नामजद, एक अरेस्ट

मईंयां सम्मान के पैसे के लिए की गई हत्या में 8 नामजद, एक अरेस्ट

योजना के लाभुकों में दहशत



दिवंगत आशुतोष रंजन

आकाश लोहार
गढ़वा

जिला के रंका थानांतर्गत मानपुर गांव में मईंयां सम्मान के पैसे के लिए मार डाली गई बहू के मामले में उसके पिता ने 8 लोगों पर नेम्ड एफआईआर किया है। इनमें दामाद खुर्शीद अंसारी, सास रोजनी बीवी, ससुर इस्लामुद्दीन अंसारी, वकील अंसारी, लसगर अंसारी सहित कुल आठ लोगों को अभियुक्त बताया गया है। मृतका के पिता रोज़ मोहम्मद अंसारी ने अपने आवेदन में कहा है कि सोमवार के दिन मंईंयां सम्मान योजना की राशि निकालने के बाद वह अपने घर आई थी। मृतका के पति खुर्शीद अंसारी पैसा लेने के लिए अपनी पत्नी पर दबाव डाला। पत्नी पैसा नहीं दे रही थी। लेकिन पति सारा पैसा पत्नी से ले लेना चाहता था। जिसे पत्नी नहीं देना चाही। पत्नी के साथ पहले मारपीट की गयी। फिर उसकी गर्दन दबा हत्या कर पास के एक बांस की झाड़ी में आत्महत्या का शक्ल दे दिया गया। इधर लड़की की मां रो-रो कर कहती है कि दामाद हमेशा मेरी बेटी की पिटाई किया करता था। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के समय में लड़की की शादी मानपुर गांव निवासी खुर्शीद अंसारी के साथ की थी।

कर्ज लेकर बेटी की शादी में एक लाख नगद और 50 हजार के अन्य सामान अपने दामाद को दी थी। लेकिन दामाद हमेशा हमारे बेटी को मारपीट करते हुए दो पहिया गाड़ी की मांग किया करता था। लड़की के पिता रोज मोहम्मद राजमिस्त्री का काम करते हैं। किसी प्रकार से इसी छोटी मजदूरी से अपने बाल बच्चों का भरण पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि जिस कर्ज को लेकर बेटी की शादी की थी। आज भी वह कर्ज मेरे माथे के ऊपर बकाया है। मेरे और भी बाल बच्चे हैं। बार-बार दामाद के द्वारा मेरे पास पैसे के लिए खबर भेजी जाती थी। लेकिन मैं उस योग्य नहीं था कि अपने दामाद को मोटरसाइकिल दे सकूं। बिलखते हुए कहा कि क्या पता था कि एक दिन मेरे दामाद इस हद पर उतर जाएंगे कि मेरी बेटी को मिले मात्र 7500 रुपए के लिए उसकी जान ले लेंगे अगर मैं ऐसा जानता तो उस घर में कभी शादी नहीं करता। मां का कहना है कि मेरी बेटी को लगातार दो बेटी हो गई थी। जिसको लेकर भी दामाद हमेशा मेरी बेटी के साथ मारपीट किया करता था।

लिदीकंडा गांव के धमधमवा निवासी फरीद अंसारी का कहना है कि सोमवार के दिन जब मृतका पैसे निकालने के लिए रंंका आई थी तो उस वक्त भी मृतका का पति रंंका थाना मोड़ के पास पैसे को लेकर गाली गलौज और मारपीट कर रहा था। इस तरह की नृशंस घटना से आसपास की महिलाओं में दहशत समा गया है। वे कहने लगी हैं कि झारखंड सरकार महिलाओं के लिए यह योजना नहीं चलाती यही बेहतर होता। कम से कम उस लड़की की जान तो नहीं जाती। यह घटना आग की तरह महिलाओं के बीच फैल चुकी है। जिस उत्सुकता के साथ महिलाएं मंईंयां सम्मान योजना की राशि निकालने के लिए दो दिन पूर्व से ही बैंक जा रही थीं। उसमें भी अब कमी आ गई है। सरकार महिलाओं को सबल बनाने के लिए बेहतर योजना संचालित कर रही है। लेकिन आज बेटियों की कद्र नहीं रह गई है।

रंका थाना प्रभारी चेतन कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। शीघ्र ही वे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media