‘कॉफी विद एसडीएम’ कल : पेट्रोल पंप संचालक व एलपीजी वितरक होंगे मेहमान

‘कॉफी विद एसडीएम’ कल : पेट्रोल पंप संचालक व एलपीजी वितरक होंगे मेहमान

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : निकाय चुनाव को लेकर बीते कुछ दिनों स्थगित रहे संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ कार्यक्रम की श्रृंखला पुन: शुरूहो रही है। इसके तहत गुरुवार को पेट्रोल पंप संचालकों एवं एलपीजी वितरकों के साथ कॉफी संवाद आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालक तथा गैस वितरण से जुड़े प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में नियमित ईंधन आपूर्ति, उपभोक्ता सेवा, वितरकों की समस्याओं एवं अन्य प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।

उक्त संवाद कार्यक्रम कल अपराह्न 3:00 बजे अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता, उपभोक्ताओं से संबंधित समस्याओं, आवश्यक वस्तु अधिनियम, सुरक्षा मानकों तथा अन्य आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

प्रशासन की ओर से सभी आमंत्रित पेट्रोल पंप संचालकों एवं एलपीजी वितरकों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता का अनुरोध किया गया है। ताकि आपसी संवाद के माध्यम से व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media