श्री रुद्र महायज्ञ जोबरईया में 8वें दिन 50 हजार श्रद्धालुओं ने परिक्रमा व प्रवचन में लिया भाग

श्री रुद्र महायज्ञ जोबरईया में 8वें दिन 50 हजार श्रद्धालुओं ने परिक्रमा व प्रवचन में लिया भाग

मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष दौलत सोनी व आजसू जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने श्री ठाकुर जी, यज्ञाधीश व व्यास जी को किया सम्मानित

प्रधान संयोजक राकेश पाल ने संपूर्ण व्यवस्था बनाए रखने पर दिया जोर


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : जिला मुख्यालय के ग्राम जोबरईया स्थित बंडा पहाड़ के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में 08 मार्च 2026 से 16 मार्च और 26 तक चलने वाले विराट श्री रूद्र महायज्ञ में प्रतिदिन संध्याकाल 6:00 से चल रही पावन श्री राम कथा अमृतवर्षा कार्यक्रम में श्री अयोध्या जी से पधारे कथाव्यास आचार्य पंकज शांडिल्य जी महाराज ने योगीराज श्री कृष्ण और गोपियों के बाल- लीलाओं एवं भगवान के माखनचोर रूप का वर्णन किया। श्री पंकज जी ने कहा कि विश्व के कल्याण हेतु भगवान कृष्ण ने शेषनाग और गिरिधर का रूप धारण किया। कथा के अंत में वृंदावन से पधारे हुए कलाकारों के द्वारा दही हांडी कार्यक्रम एवं कृष्ण राधिका जी की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। पूज्य महाराज जी के साथ पधारे हुए संगीतकारों ने अपने गीतों के द्वारा समां बांधा। महायज्ञ के आठवें दिन की शुरुआत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह भगवान शंकर के रुद्राभिषेक से  हुई। तत्पश्चात दैनिक हवन पूजन संपन्न हुआ। संध्या काल में 6:00 बजे से यज्ञशाला के बगल में निर्मित भाव कथा मंडपम में श्रीराम कथा अमृत प्रवचन का प्रारंभ व्यासपीठ के पूजन से हुआ। जिसमें सभी यजमानों ने भाग लिया। आज की कथा के अतिथि गढ़वा नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी एवं आजसू, गढ़वा के जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा रहे। उन्होंने ठाकुर जी को, कथा व्यास को और यज्ञाधीश महाराज जी को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में श्री रुद्र महायज्ञ जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष तथा मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार पाल मुख्य मंच पर उपस्थित रहे। व्यास पीठ पूजन के पश्चात श्री रुद्र महायज्ञ के आयोजन में बड़ी जिम्मेवारी निभाने वाले महायज्ञ समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल तथा नगर परिषद अध्यक्ष  आशीष सोनी जी ने महायज्ञ के लिए अपना खेत उपलब्ध कराने वाले ग्राम जोबरईया के किसान  करमूं पाल, अजय पाल और वीरेंद्र पाल को संयुक्त रूप से सम्मानित किया। 

महायज्ञ में आज लगभग 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने जीवन में सुख शांति और समृद्धि की कामना की। भक्तिगण परिक्रमा करते हुए ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारों के साथ यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहे थे। मेला परिक्षेत्र में पूजा- प्रसाद सामग्री दुकान, श्रृंगार स्टोर, मिठाई दुकान, खिलौने की दुकान, झूला आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रधान संयोजक राकेश कुमार पाल ने श्री रुद्र महायज्ञ आयोजन समिति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महायज्ञ के दौरान संपूर्ण क्षेत्र पूरी तरह से साफ और स्वच्छ रहना चाहिए। भक्तों के लिए चलाए जा रहे भंडारा में प्रयुक्त गिलास और पत्तल प्रतिदिन करके व्यवस्थित ढंग से उसका निपटारा किया जाए। मेला परिसर में रखे गए सभी टैंकरों में हमेशा पानी की निर्बाध आपूर्ति ऊंचरी निवासी लोकनाथ मेहता एवं सुनील मेहता द्वारा नि:शुल्क की जा रही है। कार्यक्रम में उत्सव गार्डन गढ़वा के प्रोपराइटर अनिल सोनी बीएसकेडी के संचालक संजय सोनी हजारों की संख्या में महिला पुरुष समेत महायज्ञ के लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी  विनोद कुमार गुप्ता  मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media