इस दौरान कई सड़कों के फोरलेन निर्माण व आरओबी की मांग की
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने नई दिल्ली स्थित परिवहन भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव वी० उमाशंकर से मुलाकात कर पलामू संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दोनों जिले क्रमशः पलामू एवं गढ़वा के समग्र सड़क विकास, कनेक्टिविटी विस्तार एवं उच्च गुणवत्ता वाले राजमार्गों के निर्माण एवं निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गो को पूर्ण करने से जुड़े कई विषयों पर विस्तृत चर्चा कर परियोजनाओं के निर्माण की मांग किया।
साथ ही परियोजनाओं के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) शीघ्र तैयार करने एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा उन्हें प्राथमिकता सूची में शामिल करने का अनुरोध किया। उक्त परियोजनाएं हैं :-
1. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 (पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग 98) के सीलीदाग से पड़वा मोड़ तक लगभग 22 कि०मी० सड़क का फोरलेन निर्माण।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-343 का गढवा फोरलेन बाईपास (राष्ट्रीय राजमार्ग – 39) से रामानुजगंज (झारखंड/छत्तीसगढ़ सीमा) तक लगभग 48 कि०मी० सड़क का फोरलेन निर्माण।
3. गढ़वा मझिआंव मोड़ से कांडी प्रखंड के श्रीनगर-पंडुका ब्रिज (झारखंड/बिहार सीमा) तक लगभग 40 कि०मी० सड़क का फोरलेन निर्माण।
4. राष्ट्रीय राजमार्ग-139 (कर्माकला, छतरपुर बाईपास) से एस-127 के समानांतर नई फोरलेन सड़क, जपला फोरलेन बाईपास, देवरी कला (हुसैनाबाद झारखंड) एवं देवीपुर (नौहट्टा बिहार) को जोड़ने वाली सोन नदी पर पुल सहित सड़क का निर्माण, जो राष्ट्रीय राजमार्ग-119 से जुड़ेगी। उक्त परियोजना के निर्माण हेतु पीएम गति शक्ति योजना में सम्मिलित किया जा चुका है।
5. डालटनगंज में नॉर्दर्न बाईपास, कोयल नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल तथा रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण। उक्त प्रस्तावित बाइपास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 चियांकी जोरकट (ज्योति प्रकाश बी.एड कॉलेज के पास) से सुआ, कौडिया, रांकी, नेउरा, कुदागा खुर्द, बंदुआ होते हुए महुगांवा एमडीआर-120 से जुड़ेगा। यह फोरलेन बाईपास से डालटनगंज और गढ़वा के बीच यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी। साथ ही कोयल नदी पर नया पुल एवं कौड़िया में रेलवे लाइन पर आर०ओ०बी० निर्माण से वर्तमान में प्रतिदिन लगने वाले डालटनगंज शहर में जाम से राहत मिलेगी। डालटनगंज में नॉर्दर्न बाईपास, कोयल नदी पर एक उच्चस्तरीय पुल तथा सुआ रेलवे लाइन पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी संसद के निजी सचिव अलख दुबे ने दी है।







