जावा महुआ व शराब निर्माण के उपकरण मौके पर ही किया विनष्ट
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : आज शुक्रवार को जिले के धुरकी थाना अंतर्गत सगमा पंचायत के हड़ही टोला में थाना प्रभारी, धुरकी पु0अ0नि0 जनार्दन राउत के नेतृत्व एवं कांडी थाना अंतर्गत जयनगरा गांव में थाना प्रभारी, कांडी पु0अ0नि0 अशफाक आलम के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ अवैध देशी महुआ शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में करीब 120kg धुरकी थाना-70kg एवं कांडी थाना-50kg जावा महुआ एवं शराब बनाने वाले उपकरण को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। विनष्टीकरण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को थाना प्रभारी, धुरकी के द्वारा मद्य निषेध, डायन बिसाही, साईबर अपराध, सड़क सुरक्षा, दहेज प्रथा एवं समाज में व्याप्त अन्य कुरीतियों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।










