40 कड़ी चौड़ी सड़क बन गई गली, 4000 की आबादी परेशान

40 कड़ी चौड़ी सड़क बन गई गली, 4000 की आबादी परेशान

ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण हटाने की मांग पर गोल मटोल जवाब देते दिखाई दी बीडीओ सह प्रभारी सीओ

 

ग्रामीणों ने व्यक्त की नाराजग

 

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा  

 

गढ़वा : जिलांतर्गत मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के सोनपुरवा गांव में मुख्य पथ से झपही टोला तक जाने वाली सड़क अतिक्रमण का शिकार होकर सड़क से संकरी गली बन गई है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जानकारी के अनुसार पकरिया टोला के इसरार खान, शमशाद खान, अजमेर खान, महमूद खान एवं तमीज खान सहित अन्य लोगों के द्वारा सरकारी जमीन पर घर, पेड़ और प्लिंथ बनाकर सड़क को संकरा कर दिया गया है। पहले जहां इस सड़क की चौड़ाई लगभग30 से 40 कड़ी थी। वहीं अब यह घटकर मात्र 7 से 8 फीट रह गई है। जिससे आवागमन में गंभीर बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर 19 फरवरी 2026 को अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर सीमांकन करवाने की मांग की थी। इसके बाद 25 मार्च 2026 को अंचलाधिकारी द्वारा अंचल अमीन को भेज कर स्थल की नापी कर खूंटा गड़ी कराया गया। जिससे उम्मीद जगी थी कि जल्द ही सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। लेकिन एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इस सड़क से धांगर टोला, बथानी टोला, रजवार टोला एवं झपही टोला के लगभग 4000 से अधिक आबादी के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क के संकरा होने से खासकर स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस या अन्य वाहन का पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाने की आशंका है। जब कीचड़ और जलभराव के कारण यह रास्ता लगभग बंद हो सकता है।

इसी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को एक बार फिर प्रभारी अंचलाधिकारी कनक से मुलाकात कर सड़क को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।इधर इस संबंध में जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, ग्रामीण इशहाक अहमद, आजाद अहमद सिद्दीकी, आफताब खान, शेख गुलाम सरवर, दानिश अहमद, इरशाद खान, निसार सिद्दीकी, शेख तकशीर, शेख अजमल, शेख अफजल, शेख अकरम, असदुद्दीन खान, तौसीफ खान, कुद्दूस खान एवं यूनुस खान सहित लगभग चार दर्जन ग्रामीणों ने बताया कि मेन रोड से झपही टोला तक जाने वाली सड़क को पकरिया टोला के जाकिर खान के घर तक अतिक्रमण कर लिया गया है। साथ ही ग्रामीणों का आरोप है कि अंचलाधिकारी कनक के द्वारा इस मुद्दे पर अपनी सार्थक पहल नहीं करते हुए व्यस्तता का हवाला देकर केवल गोलमटोल जवाब दिया जा रहा है और ठोस कार्रवाई से बचा जा रहा है। बीडीओ  कनक कुछ ऐसी बात बोल गईं कि इससे लोगों में निराशा और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इधर ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि बरसात से पहले सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है और ग्रामीणों को राहत दिला पाता है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कनक ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में सड़क की मापी करा दी गई है। अगर अभी तक अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया है तो उनके विरुद्ध अति शीघ्र नोटिस तामिल किया जाएगा।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media