पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा जिला की जनता के लिए खुशखबरी

पलामू संसदीय क्षेत्र के गढ़वा जिला की जनता के लिए खुशखबरी

मेराल रेलवे स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस का होगा ठहराव : सांसद वीडी राम



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा


गढ़वा : सांसद पलामू विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का मेराल रेलवे स्टेशन पर ठहराव संबंधी रेलवे बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। विदित हो कि सिंगरौली पटना एक्सप्रेस का ठहराव कोविड-19 के समय से ही बंद कर दिया गया था। उक्त ट्रेन के ठहराव की मांग गढ़वा जिला की जनता द्वारा लगातार की जा रही थी। इस संबंध में सांसद के द्वारा लोकसभा में शून्य काल एवं नियम 377 के दौरान, मंडल रेल प्रबंधक धनबाद, महाप्रबंधक हाजीपुर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार तथा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांग की गयी थी। राम ने बताया कि उक्त ट्रेन के ठहराव हेतु बहुत जल्द तिथि निर्धारित कर मेराल रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित कर सिंगरोली पटना एक्सप्रेस के विधिवत ठहराव का शुभारंभ किया जाएगा। इस ट्रेन का मेराल स्टेशन पर ठहराव होने से यात्रियों के आवागमन में सहूलियत होगी। सांसद ने इसके लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति अपनी ओर से एवं पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित एवं अभार प्रकट किया है।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media