भारत को तुमने छेड़ा है
अब तुम्हारी खैर नहीं।
कायर बनकर मारे हो
घर में घुसकर मारेंगे।
पहलगाम आतंकी हमले के विरूद्ध भाजपा ने मशाल जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
गढ़वा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ टाऊन हॉल मैदान से रंका मोड़ तक मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोश प्रदर्शन किया। का़र्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने किया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि पाकिस्तान ने साजिश कर भारत पर कायराना हमला किया है। धर्म संप्रदाय पूछकर हिन्दुओं पर हमला किया गया है। लेकिन केन्द्र में बैठी मोदी सरकार ऐसे आतंकियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है। पाकिस्तान शायद यह भूल रहा है कि भारत में नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री बैठा है जो दुश्मनों को घर में घुस कर मारता है। गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जैसे लोग सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय चौबे ने कहा कि हमला करने वाले दुनिया के किसी कोने में होंगे उनका नेस्तनाबूत होना तय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से भारत के पीठ पर वार किया है। लेकिन अब यह खेल नहीं चलेगा। जिस तरह से निहत्थे पब्लिक के ऊपर आतंकवादियों ने हमला किया। यह कायरता की पराकाष्ठा है। धर्म के आधार पर गोलीबारी की गयी है। जो अत्यंत ही निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि भारत शक्तिशाली देशों में शामिल हो चुका है। भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी विश्व के किसी भी जगह छुपे होंगे वह बच नहीं पाएंगे। हाथों में मशाल लिए कार्यकर्ताओं ने भारत को तुमने छेड़ा है, अब तुम्हारी खैर नहीं। कायर बनकर मारे हो, घर में घुसकर मारेंगे जैसे नारे लगा रहे थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामाशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप, जयंत पाण्डेय, शुभम गुप्ता, पार्वती सिंह, रितेश दुबे, टिंकू गुप्ता, प्रवीण पाल, कंचन पाण्डेय, मनोज महतो, अंकित तिवारी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, अरविंद पटवा, अमर गुप्ता, करण चंद्रवंशी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
