गढ़वा जिलांतर्गत कांडी के मंडरा गांव में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, मौत

गढ़वा जिलांतर्गत कांडी के मंडरा गांव में दिन दहाड़े युवक को मारी गोली, मौत

परिजन व डेढ़ हजार ग्रामीण डीसी, एसपी को बुलाने व हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े

खबर लिखे जाने तक 5.30 घंटे से मौके पर पड़ा है शव, भारी पुलिस बल तैनात



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा जिलांतर्गत कांडी थाना क्षेत्र का मंडरा गांव सुबह सुबह गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। यहां के एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे की है। मृत युवक की पहचान स्वर्गीय रामविलास पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रूप में की गई। घटना की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते करीब एक हजार महिला पुरुषों की भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित परिजनों व पब्लिक ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। थाना प्रभारी कांडी अविनाश राज घटना की सूचना मिलते ही सदल बल मौके पर पहुंच ग़ए। खबर लिखे जाने तक 5.30 घंटे बाद भी ग्रामीणों ने शव को रोक रखा था।

सुबह में सुनील अपने परिजन के साथ पशुओं को लेकर चराने गया था। अचानक वहां तीन चार युवक पहुंचते हैं। उन्होंने पहले सुनील की डंडों से पिटाई की। फिर ताबड़तोड़ पिस्टल से चार गोली चलाई गई। जिसमें से दो गोली सुनील के माथे में लगी। एक गोली शरीर के अन्य हिस्से में लगी। सुनील की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मंडरा गांव निवासी स्वर्गीय रामबेलास पासवान के 35 वर्षीय पुत्र सुनील पासवान के रुप में हुई। घटना स्थल पर कांडी थाना प्रभारी एवं पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को अपने कब्जे में लेना चाहे लेकिन परिजनों के द्वारा घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक को बुलाने एवं आरोपी को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। मृतक का बड़ा भाई भोला पासवान ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। मंगलवार को यह मामला थाना में पहुंचा था। उसके द्वारा मार डालने की धमकी भी दी गई थी। इसी मामले में गांव के पूरब की ओर लगभग आधा किलोमीटर दूर मृतक सुनील पासवान गाय चराने बघौत बाबा देव स्थल की तरफ गया था।इसी क्रम में गांव के तीन- चार युवक आए और मेरे भाई सुनिल को तीन चार गोली मारी। साथ ही उसी की लाठी से पीट पीट कर मार डाला। जिससे सुनील को दो गोली सिर में एक गोली बाहर व एक गोली हाथ में लगी है। उसकी मुत्यू घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि गोली मारने वाले हमलावर फरार हो गये। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा घटना स्थल पर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को बुलाने तथा आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग पर अड़े हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर ही सदल बल हालात को संभाल रही है। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।मृतक अत्यन्त गरीब परिवार से था। उसके चार लड़की, दो लड़का तथा पत्नी एवं वृद्ध मां को अब देखने वाला कोई नहीं रहा। वह किसी तरह से अपने बाल बच्चों को मजदुरी कर दो जून की रोटी की जुगाड़ कर पाता था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। परिजनों को ढाढस बंधाया और कहा कि जल्द ही न्याय मिलेगा। इधर घटनास्थल पर एसडीपीओ नीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, बीडीओ राकेश सहाय, मझिआंव पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, भवनाथपुर सत्येंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस फोर्स घटना स्थल पर मौजूद है। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media