एंबुलेंस के अभाव में मर रहे मरीज, नींद में सोई पड़ी है सरकार

एंबुलेंस के अभाव में मर रहे मरीज, नींद में सोई पड़ी है सरकार


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो सरकार में स्वास्थ्य व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गयी है। 108 सरकारी एम्बुलेंस के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। इससे राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। तत्काल सेवा ठप हो चुकी है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार हमेशा जनविरोधी नीतियों में लगी हुई है। एम्बुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को दम तोड़ने की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। हेमंत सरकार में बैठे स्वास्थ्य मंत्री बयान वीर बने रहते हैं। लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर वे कभी गंभीर नहीं हैं। झारखंड की जनता त्राहिमाम कर रही है। उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारियों की मांग पर बात करनी चाहिए। गढ़वा सहित पूरे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। मरीज को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के मंत्री, मुख्यमंत्री व अफसर अपने लोगों का ईलाज दुसरे राज्यों में करा रहे हैं। लेकिन झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद ही बीमार की हालत में कराह रही है। वहीं गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के बजाय दूसरे मामले में सिर्फ बयानबाजी करने में लगे रहते हैं। लेकिन स्वास्थ्य व्यवस्था ठप हो चुकी है। इस पर वे मौनी बाबा बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री जनता के समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूरे झारखंड में हड़ताल पर चले गए हैं। आखिर सरकार ने समाधान होने तक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था क्या किया?? एंबुलेंस के अभाव में गढ़वा जिले सहित पूरे झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गयी है। विभागीय स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अगर स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं कर सकते हैं तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media