समाज के सैकड़ों लोगों ने लिया भाग
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
कसौधन वैश्य समाज, गढ़वा युवा संघ के अध्यक्ष हर्ष सीटू कश्यप की अध्यक्षता में महर्षि कश्यप ऋषि जी की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम महर्षि कश्यप ऋषि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की गई। इस दौरान सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। जिसमें प्रमुखता से संरक्षक पृथ्वीनाथ कश्यप, अध्यक्ष उमेश कश्यप, अमित कश्यप, रविंद्र कश्यप, लखन कश्यप ने महर्षि कश्यप ऋषि के बारे में बताया एवं कसौधन जाति का उद्गम कैसे हुआ और किस तरह हम विभिन्न प्रदेशों में निवास करने लगे इन सभी तथ्यों के बारे में बताया गया। वाकई महर्षि कश्यप ऋषि के जीवन को आत्मसात करने की जरूरत है। अपने पूर्वज गोत्र प्रवर्तक को घर-घर में पूजने की आवश्यकता है। हम सभी युवाओं से उनके बारे में जानने के लिए उत्सुकता जो दिखती है उसको आज इस जयंती के माध्यम से लोगों को बताया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा टीम की भागीदारी महत्वपूर्ण रही। जिसमें अध्यक्ष हर्ष कश्यप, सचिव अभिषेक कश्यप एवं उनकी टीम के द्वारा सराहनीय प्रयास करके एक कार्यक्रम के तहत बड़ी ही भावनात्मक तरीके से लोगों को जोड़ने का काम किया गया। समाज के तीन युवाओं को पदाधिकारी मनोनीत होने का मौका मिला। जिसमें अमित कश्यप, नैतिक कश्यप व सत्यम् कश्यप को युवा टीम में मनोनीत किया गया। तत्पश्चात महर्षि कश्यप ऋषि जी का आरती गायन हुआ और उसके बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित कश्यप जी के द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम में समाज के संरक्षक पृथ्वीनाथ कश्यप, लखन कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, रविंद्र कश्यप, अध्यक्ष उमेश कश्यप, उपाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, उपाध्यक्ष संतोष कश्यप, मंत्री मनीष कश्यप, कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप, मीडिया प्रभारी आशीष कश्यप, युवा टीम के अध्यक्ष हर्ष सीटू कश्यप, उपाध्यक्ष सूरज कश्यप, सचिव अभिषेक कश्यप, संगठन मंत्री राज कश्यप, कोषाध्यक्ष हर्ष कश्यप, मीडिया प्रभारी नैतिक कश्यप, अनमोल कश्यप, सूचना मंत्री सत्यम् कश्यप, मोहित कश्यप, समाज के कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र कश्यप, मुन्ना जी, कन्हैया कश्यप, अजय कश्यप, रविंद्र कश्यप, किशन कश्यप, सुनील कश्यप, पप्पू, सुनील कश्यप, जय किशोर कश्यप, चंदन कश्यप एवं महिला टीम की महिलाएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दीं।
