पलामू की महिलाओं को आज मिलेगा दुर्गा पूजा का गिफ्ट

पलामू की महिलाओं को आज मिलेगा दुर्गा पूजा का गिफ्ट

मंईंयां सम्मान योजना की मिलेगी दो महीने की राशि



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


डालटनगंज : झारखंड सरकार ने मंईंयां सम्मान योजना की राशि जारी कर दी है। पलामू की महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि अब आनी शुरू हो जाएगी। दुर्गा पूजा के दौरान पलामू की महिलाओं को सरकार की ओर से गिफ्ट मिलने वाला है। शुक्रवार दोपहर से महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की राशि मिलनी शुरू हो जाएगी। यह राशि अगस्त और सितंबर महीने के लिए होगी। इस साल पलामू की 3,50,993 महिलाओं के बैंक खातों में मंईंयां सम्मान योजना की राशि जानी है। प्रत्येक लाभुकों के बैंक खाते में ₹5,000 ट्रांसफर किए जाएंगे। पलामू सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी सहायक निदेशक नीरज कुमार ने इसकी पुष्टि की। दरअसल, जुलाई में पलामू की 3,48,291 महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी। इसके बाद, आवंटन नहीं होने के कारण लाभुकों के खाते में राशि जमा नहीं हो पाई। हालांकि नवरात्रि के दौरान झारखंड सरकार मंईंयां सम्मान योजना के लाभुकों को खुशखबरी दे रही है।

शुक्रवार दोपहर से राशि बैंक खाते में जानी शुरू हो जाएगी। शनिवार तक सभी लाभुकों को राशि ट्रांसफर कर देने का टारगेट रखा गया है। पलामू में अप्रैल की राशि लाभुकों को जून में, मई की राशि जून के अंतिम सप्ताह में और जून व जुलाई की राशि जुलाई के अंतिम सप्ताह में जारी की गई थी सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पोर्टल से मंईंयां सम्मान योजना के लाभुकों का डेटा डाउनलोड कर लिया है। पलामू में मंईंयां सम्मान योजना के लाभुक काफी समय से राशि का इंतजार कर रहे हैं।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media