क्राइम मिटिंग में एसपी ने नगर निगम चुनाव को भयमुक्त एवं शांत वातावरण में संपन्न कराने के साथ दिए कई निर्देश

क्राइम मिटिंग में एसपी ने नगर निगम चुनाव को भयमुक्त एवं शांत वातावरण में संपन्न कराने के साथ दिए कई निर्देश


दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : आज दिनांक 13.02.2026 को अमन कुमार (भाoपुoसेo), पुलिस अधीक्षक, गढ़वा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष रूप से जिले अंतर्गत हुई चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करने, जिले अंतर्गत लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, थाना स्तर पर प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को थाना प्रभारी के द्वारा संबंधित पुलिस पदाधिकारी का परफॉर्मेंस ऑडिट करने एवं लंबित सभी मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु समीक्षा करने, आगामी महाशिवरात्रि पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी सुरक्षात्मक उपाय करने, नगर निगम चुनाव को भयमुक्त एवं शांत वातावरण में संपन्न कराने, पॉक्सो से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत् एवं समयबद्ध निवारण करने, HIT AND RUN मामले में मुआवजा प्रस्ताव स-समय भेजने, सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना/ओपी प्रभारी को दिया गया। साथ ही पुराने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, थाना क्षेत्र में नियमित अंतराल पर रोड सेफ्टी, SC/ST कांडों में मुआवजा हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने, सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु विशेष उपाय करने, नफ़ीस में कैदियों की फिंगर प्रिंट का प्रविष्टि कराने, विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, DGsP & IGsP conference पोर्टल में थानावार प्रविष्टि करने, एस0सी0/एस0टी0 एवं पॉक्सो एक्ट के कांडों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने, नक्सल कांड का त्वरित निष्पादन करने, पेट्रोलिंग पार्टी पर QR कोड के माध्यम से निगरानी रखने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट स-समय प्राप्त करने, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल, एन0डी0पी0एस0, CCA, IT एक्ट से संबंधित मामले इत्यादि में तीव्रता लाने, अनुसंधानकर्ता को E-साक्ष्य पर कांडों की एंट्री करने इत्यादि से संबंधित सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को निर्देशित किया गया।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media