सैय्यद गुलाम बने झामुमो के जिला प्रवक्ता

सैय्यद गुलाम बने झामुमो के जिला प्रवक्ता

दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गढ़वा जिला कमेटी ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मोo सैयद गुलाम हुसैन को जिला प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष शंभु राम द्वारा जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से औपचारिक घोषणा की गई।

जारी पत्र के अनुसार, मोo सैयद गुलाम हुसैन, ग्राम–अचला नावाडीह, प्रखंड–गढ़वा के निवासी हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रिय भागीदारी, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि वे पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों का प्रभावी ढंग से पालन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष शंभु राम ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने और जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए सक्षम और समर्पित कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नव मनोनीत जिला प्रवक्ता वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से करेंगे।

वहीं, जिला सचिव शरीफ अंसारी ने भी मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संगठनात्मक मजबूती के लिए यह निर्णय महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम जनता की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना है और प्रवक्ता की भूमिका इसमें अत्यंत अहम होती है।

मोo सैयद गुलाम हुसैन के मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। विभिन्न कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media