पूर्व मंत्री के आवास पर आयोजित बैठक में लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को आयोजित बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े ब्राह्मण परिवारों ने गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पार्टी समर्थित प्रत्याशी संतोष केशरी को भारी बहुमत से विजयी बनाने का निर्णय लिया।
पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव श्री ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में गढ़वा नगर निकाय चुनाव में जात-पात से ऊपर उठकर मतदान करने तथा पार्टी समर्थित योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी संतोष केशरी को तन-मन से समर्थन देकर जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वावासी किसी के बहकावे या चिकनी-चुपड़ी बातों में न आएं। समाज को जाति एवं धर्म के नाम पर बांटने वालों से सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव किसी जाति या धर्म के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और क्षेत्र के विकास के लिए होता है। इसलिए गढ़वा के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए संतोष केशरी को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
बैठक में उपस्थित झामुमो से जुड़े ब्राह्मण परिवारों के प्रबुद्ध लोगों ने गढ़वा वासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर परिषद की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाले, जुझारू एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले प्रत्याशी संतोष केशरी को मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं।
लोगों ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई जा रही थी कि झामुमो से जुड़े ब्राह्मण समाज के लोग पार्टी के निर्णय से अलग होकर अन्य प्रत्याशी का समर्थन कर रहे हैं, जो पूर्णतः निराधार है। इसी संदर्भ में पार्टी पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण परिवारों ने एकमत होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया।
बैठक में यह भी कहा गया कि चुनाव जाति एवं रिश्तेदारी से ऊपर उठकर निष्पक्ष रूप से लड़ा जाना चाहिए। श्री केशरी का चयन पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से किया गया है और पार्टी का निर्णय सर्वमान्य होना चाहिए। स्थानीय स्तर पर दुष्प्रचार कर मतदाताओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे जनता को सचेत रहने की आवश्यकता है।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने कहा कि गढ़वा शहरी नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए संतोष केशरी ही सर्वाधिक योग्य उम्मीदवार हैं। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस बैठक में परमानंद पाण्डेय, परेश कुमार तिवारी (अधिवक्ता), मिथिलेश कुमार झा, देवेन्द्र तिवारी, धनन्जय तिवारी, नारद तिवारी, मनोज तिवारी, धीरेन्द्र चौबे (अधिवक्ता), नीरज तिवारी, रेखा चौबे, रेखा पाठक, राजेश चौबे, ज्योतिषधर दुबे, कार्तिक पाण्डेय, अनन्त दुबे, अरूण दुबे, अनु दुबे, बब्लु दुबे, मुकेश पाठक, गुड्डू तिवारी, रवि दुबे, प्रमोद तिवारी, विपुल तिवारी, मुकेश तिवारी, मुन्ना तिवारी, कमलेश तिवारी, रविकांत दुबे, सच्चिदानंद तिवारी (अधिवक्ता), मयंक द्विवेदी, निशांत चौबे, अभिषेक दुबे, गुंजन दुबे, अंकित पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, विजय तिवारी, ब्रजेश तिवारी, मनोज चौबे, अभय तिवारी (अधिवक्ता), गुड्डू तिवारी (मानस मेडिकल), विकास पाण्डेय (अधिवक्ता), रमेन्द्र नाथ पाण्डेय (अधिवक्ता), परशुराम पाण्डेय (अधिवक्ता), करूणानिधि तिवारी (अधिवक्ता), गुड्डू तिवारी, धर्मेन्द्र मिश्रा (अधिवक्ता), टूनटून दुबे, नवीन तिवारी, जितेन्द्र चौबे, मिथिलेश दुबे, संजय मिश्रा, राजेश तिवारी, देवकांत तिवारी, किशोर ओझा, अरविन्द मिश्रा, ज्ञान मिश्रा, माया तिवारी, रितेश तिवारी, सुश्री तृप्ति, सुश्री शुभग मूभीजा (शिक्षिका), अरविन्द तिवारी, रविशंकर दुबे, दिवाकर पाण्डेय, रिमझिम पाठक (अधिवक्ता), अनिल पाठक (अधिवक्ता), अरूण पाठक, उपेन्द्र तिवारी, श्रीमती मंजु शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।







