![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : गढ़वा स्थित 172 बटालियन सी०आर०पी०एफ० के अधिकारियों और जवानों के द्वारा पुलवामा अटैक में शहीद हुए जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। विदित हो कि आज ही के दिन (14/02/2019) को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकियों द्वारा सी०आर०पी०एफ० की कानवाई पर अटैक हुआ था। जिसमें सी०आर०पी०एफ० के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अजय कुमार वर्मा, कमाण्डेंट ने शहीद जवानों के व्यक्तित्व व कृतित्व को बेजोड़ बताते हुए उनके असामयिक शहादत को पुरे सी०आर०पी०एफ० परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारियों व जवानों के द्वारा शहीद स्मारक पर रीथ एवं माल्यार्पण की गई एवं सशस्त्र गार्ड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं शोक शस्त्र के उपरांत उनकी आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।







