![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ता जा रहा है। वे अपने सहयोगियों और समर्थकों की टीम के साथ रोज़ाना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में पहुँचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। इसी क्रम में नगवां, मंगल भवन, सोनपुरवा सहित गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के कई इलाकों में उन्होंने डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया और जनता से आशीर्वाद एवं समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कई स्थानों पर लोगों ने समस्याओं, सुझावों तथा क्षेत्र के विकास से जुड़ी अपेक्षाएँ भी उनके सामने रखीं। प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने सभी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जनसमर्थन मिलने पर नगर परिषद क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क, नाली, पेयजल तथा जनहित के अन्य मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। सिर्फ घर-घर संपर्क ही नहीं, बल्कि विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में अलखनाथ पाण्डेय ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव लड़ने का उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि नगर के समग्र विकास को नई दिशा देना है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है, और इसी भरोसे के साथ वे लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच पहुँच रहे हैं।
जनसंपर्क अभियान में उनके समर्थकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी वर्गों के लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि अलखनाथ पाण्डेय की सरल छवि, मिलनसार स्वभाव और जनसेवा की भावना उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाती है। नगर परिषद चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और ऐसे में अलखनाथ पाण्डेय का लगातार जनसंपर्क अभियान चुनावी माहौल को और सक्रिय बना रहा है। आने वाले दिनों में उनका यह अभियान और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।







