गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क तेज

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जनसंपर्क तेज

अध्यक्ष पद प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय ने 122 घंटे पैदल चलकर मांगा जनसमर्थन


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पाण्डेय इन दिनों पूरे नगर परिषद क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न वार्डों, मोहल्लों और बस्तियों में पैदल पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं तथा उनसे समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद की अपील कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान श्री पाण्डेय ने बताया कि नामांकन दाखिल करने के बाद से अब तक वे लगातार लोगों के बीच हैं और लगभग 122 घंटे पैदल चलकर घर-घर जाकर जनता से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं, बल्कि नगर परिषद क्षेत्र की जनता की उम्मीदों और विकास की आकांक्षाओं का चुनाव है। उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है तो नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। साफ-सफाई व्यवस्था, जलनिकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था, गरीबों के लिए योजनाओं का लाभ और छोटे व्यवसायियों को राहत देने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनसंपर्क अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और समस्याओं से अवगत कराया। प्रत्याशी ने भरोसा दिलाया कि जनता की आवाज ही उनके संकल्प का आधार है और वे हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य करेंगे।

समर्थकों का कहना है कि लगातार पैदल चलकर लोगों के बीच पहुंचना यह दर्शाता है कि प्रत्याशी जनता से सीधे जुड़कर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना चाहते हैं। इससे चुनावी माहौल में भी सक्रियता बढ़ी है और लोगों में चर्चा तेज हो गई है। नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे इस व्यापक जनसंपर्क अभियान से चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है और आने वाले दिनों में प्रत्याशी अपने अभियान को और तेज करने की तैयारी में हैं।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media