रक्षा राज्य मंत्री ने राज्य के पहले अपग्रेडेड आधार सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

रक्षा राज्य मंत्री ने राज्य के पहले अपग्रेडेड आधार सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के हैं विशेष काउंटर

माताओं के लिए फीडिंग रूम की भी सुविधा

शीघ्र ही झारखंड के अन्य जिलों में भी खुलेगा अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र



दिवंगत आशुतोष रंजन

प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


रांची : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को रांची के कांटाटोली में उन्नत आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra – ASK) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद (राज्यसभा) महुआ माजी भी उपस्थित थीं। इस उन्नत आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची और आसपास के क्षेत्रों में आधार सेवाओं की डिलीवरी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस केंद्र को उन्नत तकनीकी सुविधाओं और बेहतर अवसंरचना के साथ विकसित किया गया है। ताकि आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएँ अधिक तेज, पारदर्शी और निवासी-अनुकूल तरीके से उपलब्ध कराई जा सकें।

पूर्व में झारखंड में यूआईडीएआई के आधार सेवा केंद्र केवल तीन जिलों—रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम—में ही उपलब्ध थे। अब इन मौजूदा केंद्रों के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से नए आधार सेवा केंद्र बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, दुमका, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा और पलामू में भी स्थापित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री संजय सेठ ने आधार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने और लोगों को आधार सेवाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने के लिए यूआईडीएआई के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहले सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता, दक्षता और सुविधा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के 5 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर तथा पुनः 15 वर्ष की आयु पर अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) अवश्य कराएं। ताकि बच्चे छात्रवृत्ति जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा जहां लागू हो, वहाँ NEET, CUET जैसी प्रवेश परीक्षाओं के पंजीकरण में किसी प्रकार की समस्या न हो।

इस कार्यक्रम में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के उपमहानिदेशक अखिलेश कुमार गुप्ता तथा निदेशक नीरज कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। एस्टेट प्लाजा, कांटाटोली स्थित यह उन्नत आधार सेवा केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित किया जा रहा है। केंद्र में दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग समर्पित काउंटर की व्यवस्था की गई है। ताकि उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके। साथ ही स्तनपान कराने वाली माताओं की सुविधा के लिए एक फीडिंग रूम की व्यवस्था भी की गई है।

यह उन्नत आधार सेवा केंद्र रांची और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए आधार सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाएगा। इससे परिचालन दक्षता में वृद्धि होगी, अस्वीकृति की संभावना कम होगी तथा आधार अपडेट की प्रक्रिया और तेज होगी। इसके अलावा यहां जन्म पंजीकरण संख्या (BRN) आधारित बच्चों का नामांकन भी शुरू किया जाएगा।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media