श्रीराम कथा अमृतवर्षा का झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने किया उद्घाटन
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : जिला मुख्यालय से सटे ग्राम जोबरईया के बंडा पहाड़ स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में पूर्व निर्धारित विराट श्री रुद्र महायज्ञ के निमित्त रविवार को एक भव्य व विराट कलश यात्रा संपन्न हो गई। इस कलश यात्रा में भाग लेने के लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा था। भगवान नीलकंठ महादेव की विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात यज्ञाधीश आचार्य श्री श्री आशीष वैद्य जी महाराज जी के पावन सान्निध्य में तथा अयोध्या धाम से पधारे हुए कथाव्यास श्री पंकज शांडील्य जी, काशी से आए हुए यज्ञ कराने वाले आचार्यगण, विराट श्री रुद्र महायज्ञ आयोजन समिति के प्रधान संयोजक राकेश पाल जी समेत हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन मंदिर परिसर से कलश उठाकर बाबा भोलेनाथ, नीलकंठ महादेव, हर हर महादेव के जयकारों के बीच गढ़वा-मझिआंव मुख्य मार्ग होते हुए पुरानी बाजार गढ़वा स्थित दानरो नदी छठ घाट पर पहुंचे। रास्ते में बाजा गाजा पर भक्ति गीत ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जलयात्रा कार्यक्रम में फूलों से सजी हुई खुली गाड़ी में यज्ञाधीश आचार्य श्री श्री आशीष वैद्य जी महाराज, महायज्ञ के प्रधान संयोजक राकेश पाल, गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशीष सोनी, गढदेवी मंदिर निर्माण समिति से विनोद जायसवाल श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन करते चल रहे थे। कार्यक्रम में मानस मंडली इकाई गढ़वा के जिला संयोजक द्वारकानाथ पांडेय जी, प्रधान यजमान जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल, सहायक यजमान तथा जागृति युवा क्लब के कोषाध्यक्ष विवेकानंद पाल, रमेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, रंजीत कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा, सीताराम पाल, सत्येंद्र पाल, बिहारी पाल समेत हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से कलश उठाकर जल यात्रा में भाग लिया। जल यात्रा के दौरान दानरो नदी में बनाए गए जलकुंड पर गंगा माता व वरूण देवता की विधिवत पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात आचार्य एवं महायज्ञ आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी श्रद्धालुओं को कलश में अभिमंत्रित जल भरने में सहयोग किया गया। इस चिलचिलाती धूप में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महायज्ञ आयोजन समिति के द्वारा पूरे मार्ग में टैंकर से जल का छिड़काव कराया गया था। मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं के लिए महा भंडारा का भी आयोजन किया गया था। समूचे कार्यक्रम में जागृति युवा क्लब के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल, सचिव विनय पाल, संगठन मंत्री चंदन पाल, उदय पाल, हरि पाल, बिहारी पाल, आनंद कुमार चंद्रवंशी, रोहित कुमार चंद्रवंशी, युवराज साहू, अभिमन्यु साहू, अरविंद कुमार राजू समेत जागृति युवा क्लब के समस्त जूनियर सदस्य गण ने यातायात नियंत्रण, वितरण आदि कार्यों में काफी सक्रियता पूर्वक भाग लिया। श्री रुद्र महायज्ञ आयु समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाल ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं से संध्या 6:00 बजे झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कर कमलों से कथा मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेकर कथा का आनंद लेने का आग्रह किया।







