श्री राम सेना संपूर्ण अखाड़ा समिति ने निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा

श्री राम सेना संपूर्ण अखाड़ा समिति ने निकाली भव्य मंगला शोभायात्रा

डीसी ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ


दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा 

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : श्री राम सेना संपूर्ण अखाड़ा समिति गढ़वा के द्वारा भव्य मंगला शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी व अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा किया गया। इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र के सभी अखाड़ा के लोग साथ चले। अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि संस्था  गठन के प्रथम वर्ष में इतना भव्य आयोजन किया गया। आगे इससे भी भव्य आयोजन किया जाएगा। 

शोभा यात्रा में विवेक सिन्हा, रोहित कुमार, अरविंद पटवा, मुकेश गोंड, विशाल गुप्ता, टिंकू गुप्ता, अनिल कुशवाहा, मनीष गुप्ता, मनोज महतो, शुभम केशरी, सुनील गुप्ता, मुकेश दास, पवन सोनी, सूर्य प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु राम सैनिक उपस्थित रहे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media