महापर्व सरहुल पर भी नदारद रहे विधायक  – सुजीत चंद्रवंशी

महापर्व सरहुल पर भी नदारद रहे विधायक  – सुजीत चंद्रवंशी

दिवंगत आशुतोष रंजन

 

प्रियरंजन सिन्हा

बिंदास न्यूज, गढ़वा

 

गढ़वा : झामुमो युवा मोर्चा के जिला प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी ने  प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि   झारखंड की माटी का पावन  पर्व “”सरहुल”” प्रकृति, सभ्यता और संस्कृति के संगम का प्रतीक है। आज जब पूरा प्रदेश और क्षेत्र की जनता ने इस पावन उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।  तब स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का जनता के बीच से नदारद रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह केवल एक अनुपस्थिति नहीं है। बल्कि झारखंड की समृद्ध आदिवासी और मूलवासी परंपराओं के प्रति उनके अहंकार को दर्शाता है। जो नेता जनता के सुख-दुख और उनकी सांस्कृतिक पहचान के समय साथ नहीं खड़ा हो सकता, वह क्षेत्र का विकास क्या करेगा !! जनता देख रही है कि किसे जनता की फिक्र है और कौन केवल चुनाव के समय दिखाई देता है !!

श्री चंद्रवंशी ने कहा कि गढ़वा कि जनता क़े सुख दुःख क़े साथी पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर क्षेत्रवशियों क़े साथ सदैव खड़े नजर आते हैँ। पद रहे या न रहे पर संस्कृति व अपने लोगो क़े प्रति उनका समर्पण सदैव नजर आता है! सरहुल क़े पावन अवसर पर पहुंचकर जनता क़े साथ उन्होंने खुशियाँ साझा की।  मिथिलेश कुमार ठाकुर   जनसेवा क़े लिये समर्पित हैँ। गढ़वा की जनता क़े बीच जो प्रत्यक्ष रूप से प्रमाणित है। 

उन्होंने कहा कि जब भी गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जनता क़े बीच मुश्किल से उपस्थित होते हैँ तो वो धर्मं औऱ आस्था को राजनैतिक हथियार बनाकर लोगो को गुमराह करने का काम करते हैँ। औऱ अपनी भ्रामक बातो में गढ़वा की जनता को उलझाकऱ  मुद्दे से भटकाये रखते हैँ।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media