सभी कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर दिया जोर
![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 को नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक, गढ़वा आशुतोष शेखर (भाoपुoसेo) की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक की गयी। गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया। साथ ही पॉक्सो से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत् एवं समयबद्ध निवारण करने, न्यायिक हिरासत से बाहर निकले सभी नक्सलियों के गतिविधि पर विशेष निगरानी रखने, नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, कोर्ट से संबंधित मामले का समयबद्ध निवारण करने, विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, एस0सी0/एस0टी0 कांडों में विशेष ध्यान देने, थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा हेतु थाना के सभी अनुसंधानकर्ता के साथ प्रतिदिन मीटिंग करने, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल, एन0डी0पी0एस0, CCA, IT एक्ट से संबंधित मामले इत्यादि में तीव्रता लाने, अनुसंधानकर्ता को E-साक्ष्य पर कांडों की एंट्री करने इत्यादि से संबंधित सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को निर्देशित किया गया।









