![]()
दिवंगत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : संवेदनशीलता की साक्षात प्रतिमूर्ति, कड़ा व न्यायपूर्ण प्रशासन तथा शिष्ट व्यवहार के साथ वास्तव में संजय की दिव्यदृष्टि के मालिक एसडीएम संजय कुमार अपने इकलौते संवाद कार्यक्रम में विषयों के चयन में सारी उपमाओं को छोटा कर देते हैं। इस सप्ताह के विषय अनुमंडल में अनेक लोग हैं। बेहतर हो आप सभी संवाद में भाग लेकर श्रीमान की संवेदना का लाभ उठाएं।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम ‘कॉफी विद एसडीएम’ के अंतर्गत इस सप्ताह एक संवेदनशील पहल की गई है। विभिन्न आपदाओं जैसे प्राकृतिक आपदा, सर्पदंश, सड़क दुर्घटना (हिट एंड रन), रेल दुर्घटना, पानी में डूबने से मृत्यु एवं आगजनी आदि अनहोनी में अपने परिजनों को खो चुके परिवारों के सदस्यों को कॉफी पर आमंत्रित किया जा रहा है। इस विशेष संवाद के दौरान आमंत्रित प्रतिनिधियों के माध्यम से उन परिवारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। साथ ही, प्रशासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता, मुआवजा, पुनर्वास एवं अन्य प्रावधानों के बारे में न केवल बताया जाएगा बल्कि उन्हें अब तक मिली सहायता की स्थिति की जानकारी ली जायेगी और उन्हें क्या अग्रेतर सहयोग दिया जा सकता है इसकी भी समीक्षा की जाएगी। संजय कुमार ने जानकारी दी कि उक्त कार्यक्रम बुधवार, 22 अप्रैल को अनुमंडल सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य पीड़ित परिवारों के दुख-दर्द को समझना और उनके सुझावों के आधार पर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना है। इस पहल के माध्यम से प्रशासन और आमजन के बीच संवेदनशील संवाद स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि भविष्य में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।







