राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का दिया निदेश



दिवंगत आशुतोष रंजन


प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा


गढ़वा : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी)/NEET (UG) – 2026 के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने संयुक्त रूप से गढ़वा शहर अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। गढ़वा शहर के स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज, आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित किए जाने वाले NATIONAL ELIGIBILITY CUM ENTRANCE TEST/NEET (UG) – 2026 की परीक्षा को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से उक्त परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया एवं सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बताते चलें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आगामी 3 मई 2026 को आयोजित कराई जा रही है। इसके सफल संचालन के लिए उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने गढ़वा स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं यथा- पेयजल एवं शौचालय, साफ सफाई, लाइटनिंग, निर्धारित संख्या में परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय केंद्रीय विद्यालय गढ़वा में पेयजल, साफ सफाई, लाइटनिंग व अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर पाई गईं जबकि आर के प्लस टू गोविंद हाई स्कूल गढ़वा एवं एसएसजेएस नामधारी कॉलेज गढ़वा में पेयजल, लाइटनिंग एवं साफ सफाई में अपेक्षाकृत कमी पाई गई। जिसे लेकर उपायुक्त द्वारा उक्त परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक साफ सफाई, लाइटनिंग, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही परीक्षा आयोजन की तिथि से पूर्व एक बार पुन: उक्त सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने की बात कही गई।

उक्त मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Tags

About Author

Follow Us On Social Media