![]()
सदास्मृत आशुतोष रंजन
प्रियरंजन सिन्हा
बिंदास न्यूज, गढ़वा
गढ़वा : समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से 27 जून 2026 (शनिवार) को गढ़वा टाउन हॉल में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस महत्त्वपूर्ण रक्तदान शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। रक्तदान महादान है, जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बनता है।
सभी गढ़वा वासियों से सादर अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में टाउन हॉल पहुँचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें। मानवता की सेवा में अपना योगदान दें तथा किसी की जान बचाकर पुण्य के भागी बनें।
Post Views: 73





