दिवंगत आशुतोष रंजन
आकाश लोहार
गढ़वा
अभी तो उसने युवावस्था में कदम ही रखा था। अभी तो सूर्योदय के बाद दिन चढ़ ही रहा था कि दोपहर में ही सूर्यास्त हो गया। उजाला फैलने से पहले ही घना अंधेरा छा गया। कृष्ण कुमार पांडेय का लाल व पत्रकार विजय पांडेय का भतीजा यह कैसे हुआ आइए आपको इस खबर के जरिए बताते हैं।
थाना क्षेत्र के भिलमा गांव निवासी कृष्ण कुमार पांडेय के 27 वर्षीय छोटा पुत्र व पत्रकार विजय कुमार पाण्डेय के भतीजा नीलेश कुमार पाण्डेय का निधन हो गया। उन्हें इलाज के लिए बनारस के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसी निजी अस्पताल में शुक्रवार की रात में उनका निधन हो गया। परिजनों ने बताया कि तीन दिनों पूर्व उसकी तबीयत खराब होने के बाद इलाज के लिए गढ़वा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने बनारस के लिए रेफर कर दिया। बनारस में एपेक्स नामक अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन स्थिति में सुधार नही हुआ।शनिवार को सोन नदी के तट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस तरह अचानक मृत्यु होने से घर व गांव के लोग स्तब्ध हैं। घर के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। उनके अकस्मात निधन पर कांडी के पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करनेवालों में पत्रकार प्रियरंजन सिन्हा, अमरेंद्र कुमार पंडित, उपेंद्र नारायण द्विवेदी, रामरंजन, वरुण कुमार शर्मा, अनूप कुमार सिंह, विवेक कुमार चौबे, अरुण कुमार चौबे, श्रवण कुमार, विजय कुमार व राजीव रंजन, हरिहरपुर के पत्रकार दुर्गेश कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, धर्म सिंह सहित कई लोगों का नाम शामिल है।