आज लाखों रुपए कमा रही प्रियंका

आज लाखों रुपए कमा रही प्रियंका

पनीर का कारोबार कर अन्य महिलाओं को भी दे रही ट्रेनिंग


दिवंगत आशुतोष रंजन

आकाश लोहार
गढ़वा

कभी जिसे अबला बताकर आंचल में है दूध और आंखों में पानी की परिस्थिति बयान की जा रही थी। आज वह खुद के बल पर अबला से सबला बनने की ओर अपने कदम तेज कर चुकी है। वह कैसे आइए इस खास खबर के जरिए आपको बताएं
झारखंड राज्य के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बनखेता गांव की रहने वाली है,प्रियंका देवी। जो पनीर का कारोबार कर लाखों रुपए कमा रही है। प्रियंका खुद तो पनीर का कारोबार कर ही रही है। लेकिन इसके अलावा वह कई महिलाओं को भी इसकी ट्रेनिंग दे रही है। झारखंड सरकार की सूची में शामिल है लखपति दीदी। आइए इसी से जुड़ी पूरी ख़बर जानें।

महिला सशक्तिकरण की मिसाल है प्रियंका :- आज 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन महिला सशक्तिकरण के नाम समर्पित है। प्रियंका देवी अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की जीवंत मिसाल हैं। उनका कारोबार कई महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनकी तीन बेटियां और दो बेटे है। जिनकी पढ़ाई-लिखाई और परिवार चलाने की जिम्मेदारी पनीर के कारोबार पर ही है। प्रियंका देवी का कारोबार पलामू, गढ़वा और लातेहार तक फैला हुआ है। वह 300 रुपए प्रति किलो की दर से पनीर बेचती हैं। और अभी प्रतिदिन 60 से 70 किलो का कारोबार कर रही हैं।

पति से सीखी पनीर बनाने का तरीका :- प्रियंका देवी के पति सच्चिदानंद पांडेय भी शुरुआती दौर में पनीर का ही कारोबार कर रहे थे।पनीर का कारोबार वह बहुत ही छोटे स्तर पर था। जिससे परिवार का भरण-पोषण भी बहुत मुश्किल था। अपने पति से ही प्रियंका देवी ने पनीर बनाने की विधि सीखी। बाद में प्रियंका देवी महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी और लोन लिया। झारखंड आजीविका संवर्धन सोसाइटी ने उन्हें लोन मुहैया कराया।

प्रियंका देवी ने बताया :- उन्होंने पनीर बनाने की विधि अपने पति से सीखी। दूध से पनीर बनाना बहुत ही कठिन काम है। इस में पूरे परिवार को काम करना पड़ता है। पनीर का कारोबार कई इलाकों में फैला हुआ है और आर्डर मिलने पर पनीर की सप्लाई की जाती है।उनका सपना है कि उनके बेटा-बेटी पढ़कर अफसर बनें।

सच्चिदानंद पांडेय ने बताया :- प्रियंका देवी के पति सच्चिदानंद पांडेय आर्डर के मुताबिक बाहर पनीर बेचते है। उनकी पत्नी पनीर तैयार करती हैं। 11 किलो दूध से करीब तीन किलो पनीर निकलता है।पनीर बनाने की विधि पारंपरिक है और इसमें कई सावधानियां बरती जाती हैं।सबसे पहले दूध को उबाला जाता है और इस दौरान पनीर का पानी भी उबाला जाता है। उबालने के बाद पनीर के पानी को दूध में मिला दिया जाता है। ,दूध के फटने के बाद पनीर तैयार हो जाता है। दूध निकलने के बाद पनीर को किसी बर्तन या अन्य वस्तु से दबा दिया जाता है जिसे चापा पनीर कहते हैं।

जेएसएलपीएस सीसी अभय दुबे ने बताया :- प्रियंका देवी को लोन मुहैया कराया गया और प्रियंका देवी आज कई महिलाओं को ट्रेनिंग भी दे रही हैं।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media