योगेंद्र प्रसाद पर जानलेवा हमला

योगेंद्र प्रसाद पर जानलेवा हमला

साज़िश या दुश्मनी?


दिवंगत आशुतोष रंजन

आकाश लोहार
गढ़वा

गढ़वा जिला में पुलिसिया सख्ती के बावजूद अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे। आज की ताजा घटना में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। आइए खबर के जरिए धटना से रूबरू हों। चिनिया थाना क्षेत्र के सीगसिंगा गांव निवासी शेठ साव के पुत्र योगेन्द्र प्रसाद (35 वर्ष) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल योगेन्द्र प्रसाद ने बताया कि वह सिगसिंगा गांव से अपने घर लौट रहे थे। तभी टहले घाटी पर पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मारकर फरार हो गए। घायल के अनुसार, यह हमला राजनीतिक विवाद और योजनाओं को लेकर पहले से चले आ रहे टकराव का नतीजा हो सकता है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस मामले को लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media