झारखंड सरकार की ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की कवायद

झारखंड सरकार की ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने की कवायद

इस इमारत से लोग जानेंगे चेरो राजवंश की कहानी

सरकार के द्वारा पलामू किला का किया जाएगा जीर्णोद्धार



दिवंगत आशुतोष रंजन


वीडियो एडीटर आकाश लोहार
गढ़वा


पलामू किला के रूप में खड़ा ऐतिहासिक धरोहर हमारी पहचान है। जो हमें अपने मूल से जोड़ती है। और जड़ों को पकड़े रखने में मददगार साबित होती है। ऐसे विरासत को संजोने की दरकार है। जिससे नई पौध हमारी जड़ों से जुड़ी रहे। और अपने पूर्वजों की भव्यता को जान सके। पलामू किला भी एक ऐसी ही ऐतिहासिक धरोहर है। जिसका कायाकल्प झारखंड सरकार द्वारा किए जाने की योजना है।

400 वर्ष प्राचीन पलामू किला का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पलामू किला महान चेरो राजवंश की भव्यता का जीवंत प्रमाण है। झारखंड सरकार ने हाल में ही घोषणा की है कि ऐतिहासिक पलामू किला का जीर्णोद्धार किया जाएगा। पलामू किला के जीर्णोद्धार कार्य के लिए हेरिटेज कंजर्वेशन के श्रीदेव सिंह के नेतृत्व में एक टीम सर्वे कर रही है।

पलामू किला का सरकार करेगी जीर्णोद्धार

टीम कर रही सर्वे

हेरिटेज कंजर्वेशन के श्रीदेव सिंह के नेतृत्व में ही विश्व भर में चर्चित मलूटी का सर्वे हुआ था और उसका जीर्णोद्धार किया गया था। पलामू किला के कायाकल्प के लिए हेरिटेज कंजर्वेशन सर्वे कर रही है और किला निर्माण में इस्तेमाल होने वाले एक एक सामग्री का आकलन किया जा रहा है।

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर पलामू किला के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी। पलामू टाइगर रिजर्व के नेतृत्व में पलामू किला का सर्वे का कार्य शुरू हुआ है। पलामू किला 680 एकड़ में फैला हुआ है।

पलामू किला के जीर्णोद्धार के लिए कई दिनों से प्रयास किया जा रहा है। वित्त मंत्री और स्थानीय विधायक लगातार प्रयास कर रहे हैं। जिसके बाद सरकार से अनुमति मिली है। एक टेक्निकल टीम रिसर्च कर रही है कि पलामू किला को कैसे रिस्टोर किया जा सकता है। पुराना किला और नया किला का सर्वे हो रहा है। पलामू टाइगर रिजर्व की एक टीम सर्वे करने वाली टीम की मदद कर रही है। -प्रजेशकांत जेना, उपनिदेशक, पीटीआर।

Tags

About Author

Ashutosh Ranjan

Follow Us On Social Media